सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म क्यों ज़रूरी है? (Why Solutions Journalism)
पत्रकारिता में बदलाव लाने की जो परंपरागत सोच रही है, वह यह मानती है कि सामाजिक समस्याओं की ओर उजागर करना ही सुधार की प्रक्रिया शुरू कर देगा। पत्रकार अक्सर व्हिसलब्लोअर की भूमिका निभाते हैं—गलत को उजागर करते हैं—लेकिन इससे आगे उनका कोई सक्रिय योगदान नहीं दिखता है।
हम मानते हैं कि यह परिवर्तन का सिद्धांत अपरिपक्व है।
केवल यह बताना कि क्या गलत हो रहा है और फिर उम्मीद करना कि समाज बेहतर क़ानून बनाएगा या जवाबदेही तय करेगा—यह सोच पत्रकारों के लिए सही नहीं है।
दुनिया की समस्याएँ आज बहुत अधिक जटिल और तेज़ी से बदल रही है I
ऐसे में ज़रूरी है कि लोग उन समाधान के विश्वसनीय उदाहरणों के बारे में जानें जो समस्याओं से निपटने के लिए अपनाए जा रहे हैं — ताकि वे सक्षम, समझदार और सक्रिय नागरिक बन सकें जो समाज को बेहतर दिशा में ले जा सकें।
इस संदर्भ में, पत्रकारिता को अपनी पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़ना होगा — और गहराई से जड़वत/मुश्किल समस्याओं के अनुकूल और ठोस समाधानों पर रोशनी डालनी होगी।
तो फिर आप समाधान पत्रकारिता क्यों नहीं करेंगे?
यह तो बस अच्छी पत्रकारिता है।
आपने शायद गौर किया होगा कि हमारा टैगलाइन है: “पूरी कहानी”।
हम मानते हैं कि सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म पारंपरिक पत्रकारिता को और अधिक सटीक और संपूर्ण बनाता है।
जो पत्रकारिता सामाजिक समस्याओं के समाधान की रिपोर्टिंग नहीं करती, वह एक अधूरी और पक्षपाती तस्वीर प्रस्तुत करती है — जो वास्तव में समाज को नुकसान पहुँचा सकती है।
जब मीडिया बार-बार समस्याओं को दिखाता है, लेकिन उनके जवाब में हो रही कोशिशों को नज़रअंदाज़ करता है, तो वह यह झूठा संकेत देता है कि लोगों ने कभी समाधान की कोशिश ही नहीं की — या उन्हें नहीं पता कि क्या बेहतर किया जा सकता है।
यह पाठकों जुड़ाव बढ़ाता है।
सॉल्यूशन्स कहानियाँ अक्सर “हाउडनइट्स” (Howdunnits) शैली में रची जाती हैं — जैसे टीवी शो CSI या House, जहाँ किसी ने ऐसा परिणाम हासिल किया जो खबर बनने लायक था, और फिर सवाल उठता है: उसने ऐसा क्या किया जो औरों ने नहीं किया?
यदि इस कहानी शैली को अच्छे से प्रस्तुत किया जाए, तो यह पाठकों की दिलचस्पी को न केवल खींच सकती है बल्कि उसे बनाए भी रखती है।
सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म की कहानियाँ सोशल मीडिया पर ज़्यादा साझा की जाती हैं — आंशिक रूप से इसलिए क्योंकि ये पाठकों को सशक्त महसूस कराती हैं, उन्हें उदासीन या निराश नहीं बनातीं, और न ही समस्या को लेकर नकारात्मक या तटस्थ रवैया अपनाने देती हैं।
इस बात की पुष्टि सामाजिक विज्ञान से जुड़े शोधों में भी हुई है — जिनमें Engaging News Project द्वारा समर्थित अध्ययन शामिल हैं।
यह असर डाल सकती है।
जब पत्रकार यह दिखाते हैं कि अलग-अलग संस्थाएँ किसी समस्या से कैसे निपटती हैं, तो सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म सार्वजनिक विमर्श को आगे बढ़ा सकता है।
"उसने कहा, उसने कहा" जैसे शोरगुल वाले बहसों की बजाय, हमने कई उदाहरणों में पाया है कि समाधान-केंद्रित पत्रकारिता ज़्यादा रचनात्मक और कम विभाजनकारी संवाद की ओर ले जाती है।
लोग सिर्फ इसलिए नहीं बदलते कि आपने उन्हें उनकी समस्याएँ दिखा दीं , वे बदलाव के लिए उदाहरण चाहते हैं।
ठीक वैसे ही जैसे व्यक्ति को प्रभावी परिवर्तन प्रबंधन चाहिए होता है, समाज को भी ज़रूरत होती है।