I. मुझे कैसे पता चलेगा कि यह सॉल्यूशंस जर्नलिज़्म है? (How do I know it's Solutions Journalism?)
चार मानदंड हैं जिनका उपयोग आप तब कर सकते हैं जब आप सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म की कहानी लिख रहे हों या उसका निर्माण कर रहे हों। ये मानदंड हमें प्रेरित करते हैं, और इन्हीं पर हमारी व्याख्या आधारित है कि व्यवहार में सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म क्या होता है—और हमारे Solutions Story Tracker® की भी यही नींव हैं।
इन मानदंडों को अलग-अलग कहानी शैलियों और फॉर्मैट्स के अनुसार लागू किया जा सकता है। लेकिन फिर भी, प्रत्येक सॉल्यूशन-जर्नलिज़्म कहानी में इन चार स्तंभों का किसी न किसी रूप में शामिल होना आवश्यक है।
यदि कहानी किसी प्रतिक्रिया का वर्णन नहीं करती, तो वह सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म नहीं है।
उस प्रतिक्रिया को उस समस्या के संदर्भ में समझाया जाना चाहिए, जिसे वह हल करने का प्रयास कर रही है, और कहानी में यह बताया जाना चाहिए कि वह प्रतिक्रिया कैसे कार्य किया है।
इस तरह की कहानी का नैरेटिव (कथानक) समस्या को हल करने की प्रक्रिया से संचालित होता है, और उसमें तनाव (tension) उस चुनौती में होता है जो समाधान खोजने में आती है।
समस्या के कारणों को समीक्षा ज़रूरी है ताकि यह समझा जा सके कि समाधान कहां कारगर साबित होगा और कितना असर होगा
सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म को रोचक बनाती है वह सीख—जो पाठक या दर्शक को इस विवेक तक पहुंचाती है कि दुनिया कैसे काम करती है, और शायद, उसे बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।
कहानियाँ जिसमें सॉल्यूशन्स होते हैं अपने दर्शकों के साथ स्पष्ट रूप से इस सीख को साझा करती हैं—वह हमें क्या उजागर करता है, क्या नहीं I कोई बहुत ही नवाचारी (innovative) सीख एक अच्छी कहानी बन सकती है, भले ही उसमें ज़्यादा सबूत न हों—लेकिन रिपोर्टर को ईमानदारी से यह बताना होता है कि सबूत की कमी है, और फिर भी वह समाधान खबर योग्य क्यों है।
सॉल्यूशन्स कहानियाँ उस सीख की कमियों को उजागर करती हैं।
कोई भी समाधान पूर्ण नहीं होता, और कुछ समाधान किसी एक समुदाय के लिए कारगर हो सकते हैं, पर दूसरों के लिए नहीं।
एक ज़िम्मेदार रिपोर्टर यह दिखाता है कि वह समाधान किन मामलों में प्रभावी नहीं है और उसे उसके बहुआयामी संदर्भ में रखकर प्रस्तुत करता है।