आपकी कार्यप्रणाली में समाधान पत्रकारिता (Solutions Journalism in Your Workflow?)
ध्यान दें!
इस कोर्स का उद्देश्य यह दिखाना नहीं है कि यह प्रक्रिया आसान है — संगठनात्मक परिवर्तन लाना कठिन कार्य है।
पूरे-पूरे शैक्षणिक जर्नल ये बताते हैं कि लोग बदलाव का विरोध क्यों करते हैं।
अब इसमें जोड़िए वर्तमान समाचार के माहौल की अस्थिरता, पत्रकारों की भूमिका को लेकर मानसिकता और लगातार
बनी रहने वाली समय का दबाव, इन सबको मिला दे तो ये समझना आसान हो जाता है कि न्यूज़रूम में बदलाव लाना कितना चुनौतीपूर्ण हो
सकता है।लेकिन अब जब आपके पास नया ज्ञान है, तो आप एक मज़बूत Solutions Journalism अभ्यास को अपने न्यूज़रूम में शुरू करने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।
क्या आप अपने न्यूज़रूम में सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म को स्थायी रूप से अपनाने के लिए तैयार हैं?
यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जो Solutions Journalism Network द्वारा न्यूज़रूम्स के साथ काम करने के अनुभव से प्राप्त हुए हैं I
ग़लतफ़हमियों को पहचानें
कई पत्रकारों को लगता है कि, सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म का प्रभाव तुरंत प्रभाव होता है।
लेकिन कुछ लोग इसके तरीके या यहाँ तक कि “solutions journalism” शब्द से भी भ्रमित हो जाते हैं।
उन्हें लगता है कि यह advocacy (पक्षसमर्थन / वकालत), PR puffery (जनसंपर्क / प्रचार करना) या सिर्फ “अच्छी खबरें” हो सकती है।
कुछ लोग सिर्फ इसलिए परेशान होते हैं क्योंकि उन्हें नया प्रयोग करना मुश्किल लगता है।
SJN का Learning Lab आपको इन ग़लतफहमियों को पहचानने और दूर करने के लिए तैयार करता है।
और अधिक जानकारी या संसाधनों के लिए आप Solutions Story Tracker देख सकते हैं या अपने न्यूज़रूम में एक इन-पर्सन वर्कशॉप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अपनी कवरेज प्राथमिकताओं की पुनर्समीक्षा के लिए तैयार रहें
समस्याएँ चिल्लाती हैं, समाधान फुसफुसाते हैं।
अधिकतर समस्या से जुड़ी कहानियाँ — जैसे विमान दुर्घटनाएँ, पुलिस फायरिंग, महामारी या पानी की पाइप फटने की घटनाएँ — सीधे सामने आती हैं और तुरंत कवरेज की मांग करती हैं।
इनमें इंटरव्यूज़ आसानी से मिल जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर, सॉल्यूशन्स-केंद्रित कहानियाँ शायद ही कभी 'ब्रेकिंग न्यूज़' होती हैं, हालांकि उन्हें ब्रेकिंग न्यूज़ की फॉलो-अप रिपोर्टिंग के रूप में ज़रूर किया जा सकता है।
जैसे-जैसे एंटरप्राइज़ रिपोर्टिंग की बात आती है, वैसे-वैसे यह आशंका भी रहती है कि समाधान पर आधारित सीख तब तक अनदेखी रह जाएंगी जब तक पत्रकार उन्हें जानबूझकर खोज कर सामने न लाएँ।
संपादकों के लिए, जो समाधान पत्रकारिता में रुचि रखते हैं, सवाल यह है:
न्यूज़रूम के सीमित संसाधनों को इन कहानियों पर कब और कैसे लगाया जाए?
इसका मतलब यह है कि हमें यह स्वीकार करना होगा:
- हमारे दर्शकों के लिए सबसे प्रासंगिक और सटीक कहानियाँ कौन-सी हैं?
- सार्वजनिक बातचीत से क्या शामिल नहीं है?
- और कौन-सी कहानियाँ हम सिर्फ़ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम हमेशा से करते आए हैं?
- आज के पत्रकारिता पर संसाधनों का दबाव संपादकों को मजबूर कर रहा है कि वे अपनी कवरेज की बुनियादी सोच की दोबारा समीक्षा करें।
व्यावहारिक रूप से, इसका अर्थ यह हो सकता है कि:
क्या हमें फिर से स्कूल बोर्ड की बैठक की रिपोर्टिंग करनी चाहिए? - या हमारा रिपोर्टर यह देखने में ज़्यादा ध्यान दे कि स्कूल अनुशासन के तरीकों में कैसे बदलाव ला रहे हैं?
- या फिर:
क्या हमें सबसे हाल में हूँ गोलीबारी (local shooting) पर ही ध्यान देना चाहिए — - या हमें अपने रिपोर्टर को उस नज़दीकी शहर भेजना चाहिए, जहाँ हथियारों से होने वाली हिंसा को कम करने का कोई प्रभावी मॉडल अपनाया जा रहा है?
समर्थकों की पहचान करें
ऐसे संपादकों या रिपोर्टरों की पहचान करें जो अपने सहयोगियों को यह सोचने के लिए प्रेरित कर सकें:
"क्या इस कहानी में कोई सीख मिल रही है?",
"यह काम सबसे बेहतर कौन कर रहा है?"
ऐसे लोगों को खोजें जो न्यूज़रूम में सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म लाने को लेकर वाकई प्रतिबद्ध हों।
उन्हें यह ज़िम्मेदारी दें कि वे रोज़मर्रा की डेडलाइन के बीच भी इस सोच को बनाए रखें और इसे आगे बढ़ाते रहें।
यदि संभव हो, तो अलग-अलग डेस्क पर ऐसे चैम्पियंस को नामित करें जो नियमित रूप से ये सवाल पूछें।
समय के साथ, जैसे-जैसे रिपोर्टर समाधान पत्रकारिता के अनुभव से जुड़ते हैं, यह सोच आदत बन जाती है।
रिपोर्टर धीरे-धीरे वैसे सवाल पूछने लगते हैं जो वे पहले नहीं पूछते थे — और इसी प्रक्रिया में वे खुद दूसरों के लिए एक विचार भागीदार या मेंटर बन जाते हैं।
किसी स्टोरी या स्टोरी-सीरीज़ का सुझाव दें
जब आप न्यूज़रूम स्टाफ को सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म से परिचित करा रहे हों, तो यह उपयोगी होता है कि आपके पास कुछ ठोस और प्रासंगिक स्टोरी आइडियाज़ पहले से तैयार हों।
आदर्श रूप से, इन विचारों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि समाधान-केंद्रित पत्रकारिता कैसे मौजूदा कवरेज प्राथमिकताओं को मजबूत या संतुलित कर सकती है।
इसका उद्देश्य यह है कि बातचीत को "क्या हमें सॉल्यूशन्स जर्नलिज़्म करना चाहिए?" जैसे सैद्धांतिक सवालों से आगे ले जाकर "इस स्टोरी के बारे में क्या ख्याल है?" जैसे व्यावहारिक फैसलों तक लाया जाए।
बताएं कि कोई विशेष स्टोरी आपके कवरेज में मौजूद कमियों को कैसे भर सकती है।
फिर सोचें:
इस पर काम कौन करेगा?
इसका सोशल मीडिया प्लान क्या होगा?
पत्रकारों को प्रेरित करें कि वे समाधान-केंद्रित कहानियों को पिच करें
संभावनाओं की तलाश करें
जैसे ही खबरें सामने आती हैं, रिपोर्टर आपके पास अपने आइडियाज़ लेकर आते हैं, और डेली स्टाफ मीटिंग्स में कवरेज की योजनाएँ बनती हैं — ऐसे हर मौके पर ध्यान दें कि कहाँ सॉल्यूशन्स लेंस को कवरेज में शामिल किया जा सकता है।
बस एक सरल सवाल:
"क्या इसमें कोई समाधान-केंद्रित पहलू है?"
इस एक प्रश्न से ही एडिटोरियल बातचीत को एक ज़्यादा समृद्ध और असरदार न्यूज़ रणनीति की ओर मोड़ा जा सकता है।
सटीक लक्ष्य तय करें
एक संपादक के रूप में, समाधान-केंद्रित रिपोर्टिंग को अपनी कवरेज में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है — रिपोर्टरों से यह काम करवाना और उन्हें इसके लिए समय देना।
जो आप देखना चाहते हैं, उसे लेकर स्पष्ट रहें।
शायद यह तय किया जा सकता है कि:
- हर महीने कम से कम एक समाधान-केंद्रित स्टोरी हो,
- या यह कि हर रिपोर्टर किसी भी इनवेस्टिगेशन में यह सवाल ज़रूर पूछे — "इससे बेहतर कौन कर रहा है?"
गुणवत्ता-पूर्ण समाधान पत्रकारिता को मान्यता दें
संपादक इस अभ्यास को और सुदृढ़ बना सकते हैं उन रिपोर्टरों को पहचान और सम्मान देकर जो उच्च गुणवत्ता वाली समाधान-केंद्रित पत्रकारिता कर रहे हैं। यह सम्मान किसी अच्छे काम के लिए एक साधारण बधाई से लेकर, रिपोर्ट को पहले पन्ने पर स्थान देने या न्यूज़रूम में औपचारिक रूप से पहचान देने तक हो सकता है — खासकर उन पत्रकारों को जो दूसरों को पारंपरिक रिपोर्टिंग शैली से हटकर रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कई बार पत्रकारिता संगठन और प्रेस एसोसिएशन भी इस तरह की रिपोर्टिंग को सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत करते हैं। उदाहरण के लिए, Fayetteville Observer की “Seeking Safety” श्रृंखला को North Carolina Press Association की वार्षिक एंटरप्राइज़ रिपोर्टिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला। इसी तरह The Seattle Times की “Education Lab” पहल को Associated Press Media Editors की ओर से Journalism Excellence Award for Community Engagement प्रदान किया गया।